Solar Eclipse in India image

हिमाचल प्रदेश में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगने जा रहा है| परंतु यह सूर्यग्रहण पूरे भारत में नहीं दिखाई देगा ना ही पूरी दुनिया में दिखाई देगा ना ही यह सूर्य ग्रहण हिमाचल प्रदेश में दिखाई देगा|

भारत में कब से लगेगा सूर्य ग्रहण ?

यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार 1:42 से 6:41 तक होगा

कहां कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?

सबसे पहले अगर बात करें भारत की तो भारत में यह सूर्य ग्रहण कुछ एक राज्यों में जैसे कि अरुणाचल प्रदेश एवं जम्मू एंड कश्मीर के लेह एंड लद्दाख में दिखाई देगा उसके अलावा यह सूर्य ग्रहण भारत भारत के किसी भी राज्य में नहीं दिखाई देगा| और अगर अब बात करें पूरे विश्व की तो पूरे विश्व में यह सूर्य ग्रहण रसिया के कुछ हिस्सों एवं कैनेडा के कुछ हिस्सों एवं पूर्वी अमेरिका के कुछ हिस्सों एवं यूरोप के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा इन सब में से कुछ हिस्सों में यह सूर्यग्रहण रिंग ऑफ फायर भी कहा जाएगा  क्योंकि सूरज का 70 परसेंट हिस्सा चंद्रमा से ढक जाएगा और यह नजारा रिंग ऑफ फायर जैसा दिखाई देगा|

कैसे होता है सूर्य ग्रहण ?

Eclipse in India Himachal
यदि सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाए तो उस समय चंद्रमा सूर्य एवं पृथ्वी सीधी लाइन में आ जाती है और चंद्रमा सूरज के प्रकाश को रोक लेता है इस प्रकार से सूर्य ग्रहण घटित होता है|
यह सूर्य ग्रहण भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में नहीं दिखाई देगा केवल अरुणाचल प्रदेश एवं जम्मू एंड कश्मीर के लेह लद्दाख में दिखाई देगा और इस वजह से ग्रह का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा इसके बाद अगर बात कर ले तो 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा और यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा पूर्ण रूप से|
Translate »