हिमाचल प्रदेश में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू जून 2021

हिमाचल प्रदेश राज्य में लॉकडाउन और करोना कर्फ्यू को एक्सटेंड कर दिया गया है और नए आदेशों का पालन 14 जून 2021 से किया जाना है नीचे आप पढ़ सकते हैं कि कौन-कौन सी नई रियायत ए नई नोटिफिकेशन में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दी गई है:

 

न्यू अपडेट ऑन पब्लिक ट्रांसपोर्ट:

हिमाचल प्रदेश में 14 तारीख से सारी बसें गवर्नमेंट और प्राइवेट बसेज 50% ऑक्युपेंसी के साथ 24 घंटे चलेंगी और पूरे हिमाचल प्रदेश में चलेंगी और फिलहाल अभी अंतर राज्य बसें नहीं चलाई जाएंगी|

 

दुकानों के खुलने में नया अपडेट:

हिमाचल प्रदेश में 14 जून 2021 से दुकानों के खुलने का समय भी एक्सटेंड कर दिया गया है 14 जून से हिमाचल प्रदेश में सारी दुकाने सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक खुली रहेगी|

पर्यटकों के लिए नई अपडेट: 

हिमाचल प्रदेश में अब पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश में आने के लिए कोविड-19 रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है बिना कोई रिपोर्ट के भी पर्यटक हिमाचल प्रदेश में आ सकते हैं परंतु उन्हें ई पास के लिए अप्लाई करना होगा उसके बाद ही पर्यटक हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के लिए आ सकते हैं| यह आदेश भी 14 जून 2021 सुबह 6:00 बजे से लागू होगा|

छात्रों के लिए नया अपडेट:

हिमाचल प्रदेश में स्कूल अभी नहीं खुलेंगे और दसवीं एवं 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है जिसमें सीबीएसई बोर्ड एवं हिमाचल प्रदेश बोर्ड शामिल है पूरे हिमाचल प्रदेश में 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है और फिर भी यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा देना चाहता है तो उसके लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा|

हिमाचल प्रदेश में जुलाई 2021 के महीने में प्रथम वर्ष द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के कॉलेज छात्रों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा इसमें जुलाई के पहले सप्ताह में तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा उसके बाद प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के कॉलेज छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन पूरे हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा|

हिमाचल प्रदेश में 23 जून से सभी डेंटल और मेडिकल कॉलेज खोल दिया जाएंगे और 28 जून 2021 के बाद सारे नर्सिंग कॉलेज खोल दिए जाएंगे|

सारे नागरिकों के लिए नया अपडेट: 

हिमाचल प्रदेश में अभी जिम एवं ज्यादा गेट टुगेदर वाले स्थानों को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है|

साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश में कारोबारियों एवं दुकानदारों को दुकान खोलने का समय 14 जून 2021 से सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक कर दिया गया है|

 

कर्मचारियों के लिए नया अपडेट:

हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी कर्मचारी 50% ऑक्युपेंसी के साथ काम करेंगे और जहां जहां पर तीन या चार कर्मचारी थे वहां पर पूरे स्टाफ के साथ काम किया जाएगा|

 

यह सभी अपडेट 14 जून 2021 की सुबह 6:00 बजे से लागू होंगी आगामी आदेश तक|

Translate »